April 12, 2025

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

धर्मपाल यादव नंगली को भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन अलवर का सहायक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। अनिश न्यूज़।
भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा मानसिंह के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष संदीप यादव द्वारा धर्मपाल यादव पुत्र समय सिंह यादव निवासी नंगली जिला अलवर को भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन अलवर का सहायक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से धर्मपाल के समर्थकों में खुशी है।

धर्मपाल का समर्थकों ने स्वागत व सम्मान किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त सहायक जिलाध्यक्ष से यूनियन को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आदेश दिया है।